खलीलाबाद: राज ग्लोबल स्कूल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 2 लोग गंभीर घायल
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर राज ग्लोबल स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में प्रहलाद चौधरी व राकेश कुमार गौड़ गंभीर घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रहलाद को हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि राकेश का इलाज जारी है।