पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के कारण एक युवक की हुई मौत, लोगों के सामने ही जला युवक
पटना जंक्शन पर युवक अचानक ही फुट ओवर ब्रिज से कूद गया। इस दौरान वह पुल के नीचे से लगाई गई हाइटेंशन बिजली तार से संपर्क में आ गया और वह जलते हुए उसकी मौत रेल ट्रैक पर हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना शनिवार शाम की है। लेकिन वीडियो रविवार की सुबह 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।