धौलपुर: बकचोलीगांव में 250 किलो दूषित मावा और 40 किलो मिल्क पाउडर कराया गया नष्ट
खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंती लाल मीणा द्वारा गठित टीम ने धौलपुर जिले के मनियां क्षेत्र के बगचोली स्थित रामस्वरूप बघेल मावा निर्माता के यहां ढाई सौ किलोग्राम दूषित मावा तथा अवधि पार 40 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर मौके पर नष्ट करवाया गया। साथ ही चार नमूने मावा तथा एक नमूना घी का लिया ग