लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के दुलारमऊ गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिवा यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आग लगाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद गांव के ही सुरेश यादव, उनकी पत्नी, पुत्री और पुत्र सोनू यादव ने परिवार पर हमला कर दिया।