जमुई जिले में शराब तस्करी के एक संगठित महिला गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जमुई जीआरपी ने बुधवार 1 बजे पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से झारखंड के धनबाद से शराब की तस्करी कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमुई रेलवे स्टेशन पर की गई। गिरफ्तार महिला शराब तस्कर की पहचान धनबाद निवासी रूपा कुमारी के रूप मे की गई।