आरा: दुल्हिनगंज गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 8, 2024 भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव निवासी स्व. केशवर नट के 50 वर्षीय पुत्र वकील नट है