हनुमानगढ़ जिले के नोहर में पुलिस ने अवैध डीजल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप गाड़ी सवार दो जनों को 2640 लीटर अवैध डीजल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों के खिलाफ जिले के नोहर थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।