हज़ारीबाग: उत्पाद विभाग ने करोड़ों रुपए की हेरा फेरी को लेकर विजन कंपनी को दिया नोटिस
झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हजारीबाग चतरा और कोडरमा जिला में उत्पाद विभाग में बड़े घोटाले या फिर कहा जाए तो गबन को लेकर चिट्ठी जारी की है.विजन कंपनी के ऊपर गड़बड़ी का आरोप लगा है. 4 करोड़ 79 हजार 257 रुपए की हेरा फेरी का मामला प्रकाश में आया है. हजारीबाग में लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपए की हेरा फेरी हुई है.