कालपी: कदौरा कस्बे में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल, बाइकों के उड़े परखच्चे
Kalpi, Jalaun | May 6, 2026 कदौरा में बुधवार शाम 5 बजे तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, हादसा कदौरा थाना क्षेत्र के हरिओम गेस्ट हाउस के पास हुआ, जिसमें दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए, इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।