सारवां प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील टोप्पो की देखरेख में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से पहुंचे लाभुकों के बीच पशुधन का वितरण किया गया। इस अवसर पर सात लाभूको बीच 7 यूनिट सुकर और 4 लाभुकों के बीच 4 यूनिट मुर्गी का वितरण करते हुए दाना दवा और अन्य सामग्री का भी वितरण किया गया।