डुमरांव: आम लोगों के बीच लोकप्रिय रहे डुमरांव के बीडीओ का तबादला, अब मोनालिसा प्रियदर्शिनी संभालेंगी जिम्मेदारी
Dumraon, Buxar | Jul 1, 2026 डुमरांव प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। बुधवार सुबह 9 बजे जारी अधिसूचना के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संदीप कुमार पांडेय का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब मोनालिसा प्रियदर्शिनी को डुमरांव का नया बीडीओ बनाया गया है, जो जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगी।