खंडवा नगर: खंडवा में राहगीर को बचाने में साइन बोर्ड से टकराई बाइक, फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत
खंडवा में एक फायनेंस कंपनी के मैनेजर की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वे एक शादी समारोह में शिरकत कर देर रात अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में रोड़ क्रास कर रहे एक राहगीर को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह रोड़ किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार मैनेजर की छाती पर साइन बोर्ड की थपेड़ लग गई, जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।