रहटगांव: रहटगांव सहित जिले के लिए गौरव, प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला सिल्वर ग्रेड
हरदा जिला के रहटगांव सहित पूरे जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता जांच में प्राथमिक शाला शुक्करवारा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर सिल्वर ग्रेड हासिल किया है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जारी सूची में यह विद्यालय चयनित हुआ है। स्कूल सर्टिफिकेशन योजना के तहत विद्यालय का मूल्यांकन किया गया।