चंदिया: उमरिया में कटनी का युवक पेड़ से लटका मिला, नदी किनारे लाश मिलने से सनसनी
Chandia, Umaria | Apr 18, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगजा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कथली नदी किनारे एक पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चंदिया पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मर्चुरी भिजवाया। मृतक की पहचान कटनी जिले के देवरा गांव निवासी राजेश कोल के रूप में हुई है।