कोल: सासनी गेट चौराहे पर मनाया गया बजरंग दल का 41वां स्थापना दिवस, हनुमान चालीसा पढ़कर देश व धर्म रक्षा का लिया संकल्प
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 सासनी गेट चौराहा स्थित प्राचीन काली मंदिर पर बजरंग दल का 41वां स्थापना दिवस भक्ति, जोश और एकता के अद्भुत संगम के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर 101 दीपक जलाए और आरती कर देश और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने लायक था।