सत्तर कटैया: रकिया में छापेमारी के दौरान बिहरा पुलिस के साथ हुए अभद्रतापूर्ण व्यवहार मामले का सदर एसडीओपी ने किया निरीक्षण
रकिया में छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ हुए अभद्रतापूर्ण मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सदर एसडीओपी संतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सदर एसडीपीओ ने वहां के स्थानीय लोगों से भी वार्ता की। निरीक्षण के बाद संबंधित पदाधिकारी को सदर एसडीओपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।