निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में आयोजित पाठ उत्सव कार्यक्रम में संध्या वेला का हुआ आयोजन, MLA श्रीचंद कृपलानी रहे मौजूद
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में आयोजित हो रहे श्री कल्लाजी वेद पीठ पर पाठ उत्सव कार्यक्रम में संध्या वेला का आयोजन किया गया। निंबाहेड़ा विधानसभा के विधायक श्री चंद कृपलानी रहे मौजूद। अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा एवं कथा मर्मज्ञ संत दिग्विजय राम जी ने प्रवचन दिए। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी रहे मौजूद।