धनवार: उत्पाद सिपाही परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में रविवार शाम करीब 6 बजे भाजपा डोरंडा मंडल के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने गावां मोड़ स्थित डोरंडा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।