आगरा: रामबाग में जमीन विवाद पर युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया, पुलिस ने बचाया
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग में जमीन विवाद को लेकर हंगामा हो गया। विवाद के दौरान साहब सिंह ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया। छीना-झपटी में कुछ तेल दरोगा पर भी गिर गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।