आरा: भदवर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो परीक्षार्थी हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 25, 2025 भदवर मोड़ के समीप परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। इस घटना में दोनों ही छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहटा से परीक्षा देकर के दोनों छात्र वापस लौट रहे थे तभी भदवर के समीप कोई अज्ञात वाहन ठोकर मार फरार हो गया। दोनो छात्र का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।