मथुरा: नहर किनारे चप्पल-चुन्नी रखकर महिला ने लगाई नहर में छलांग, 2 किमी दूर मिला शव, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
मथुरा के कोसीकलां इलाके में आगरा नहर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने महिला का शव बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान पेप्सी गौशाला में कार्यरत सुमन के रूप में हुई है। हालांकि परिजनों का दावा है कि घर में कोई विवाद नहीं था, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है।