मेड़ता: कचहरी परिसर में जिला सेशन न्यायाधीश मदन लाल भाटी की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन, अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा
Merta, Nagaur | Jun 22, 2024 मेड़ता सिटी (नागौर)मेड़ता सिटी के कचहरी परिसर में 25 जून को नवीन बहुआयामी न्यायालय भवन का समारोह पूर्वक लोकार्पण होगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ न्यायाधिपति डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह न्यायाधिपति विनित कुमार माथुर,न्यायाधिपति फरजन्द अली मोजूद रहेंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज बैठक जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदनलाल भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।