बक्सर: राजपुर अभियान बसेरा-2' के तहत 5 भूमिहीनों को मिला आवासीय परचा, सीओ ने सौंपा बासगीत पर्चा
Buxar, Buxar | Jun 15, 2026 राजपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय में सोमवार को 2:00 बजे अपराह्न में सीओ डॉ शोभा कुमारी ने ककरिया गांव के 5 भूमिहीनों को बासगीत परचा सौंपा। सरकार की महत्वाकांक्षी 'अभियान बसेरा-2' योजना के तहत यह पर्चा दिया गया।परचा पाने वालों में बिक्रमा सिंह पिता वासुदेव सिंह, राजेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय सदानंद सिंह, रमाशंकर सिंह पिता स्वर्गीय सरजू सिंह शामिल है।