खगड़िया: मोहनपुर गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, एक जख्मी
जिले के मोहनपुर गांव में उस समय अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घअना में छोटू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी छोटू ने बताया कि विसर्जन केदौरान वह ट्रेलर पर किनारे में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे हटने कहा। जब उसने हटने से मना किया तो मारपीट की गई।