निम्बाहेड़ा: पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने बिनोता में श्री चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लिया
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बिनोता ग्राम स्थित श्री चारभुजा मंदिर में आयोजित कलश एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेकर पूजा अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के तहत श्रीमद् भागवत कथा, पंचकुंडीय महायज्ञ और हवन का आयोजन भी हुआ। मंदिर पर ध्वजा व कलश चढ़ाए गए और चरण सेवक की स्थापना की गई।