अररिया: अररिया महाविद्यालय में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन
Araria, Araria | Apr 17, 2026 अररिया महाविद्यालय, अररिया में पूर्णिया विश्वविद्यालय के सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप से संबंधित इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह इंटर्नशिप समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राम दयाल पासवान ने की।