बख्शी का तालाब: एयरफोर्स तिराहे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से महिला की मौत, मासूम समेत तीन घायल
लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में बुधवार देर रात एयरफोर्स तिराहे के पास ऑल्टो कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पांच माह के मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे सीतापुर से लखनऊ लौट रहे अमन कुमार गौतम की स्प्लेंडर बाइक को कट से मुड़ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी घायलों को राम सा