इटावा: कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में DM की अध्यक्षता में वन महोत्सव से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न, लगाए जाएंगे 55 लाख वृक्ष
Etawah, Etawah | Jul 4, 2026 जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में वृहद वृक्षारोपण अभियान, गंगा समिति तथा पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों, पर्यावरण संरक्षण तथा गंगा एवं यमुना नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।