चूरू: बिजली समस्याओं को लेकर किसान सभा ने किया धरना प्रदर्शन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Churu, Churu | Jun 11, 2026 चूरू की अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी ने किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बिजली व्यवस्था सुधारने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की गई।