केवटी रनवे: छाछा गांव में नशे की हालत में शोर शराबा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रैयाम थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरज कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते हीं पुअनि कुमारी दिव्या के द्वारा छापेमारी कर नशे की हालत में शोर शराबा कर रहे छाछा गांव निवासी तुलसी राम को निगरानी में थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराने पर नशे में होने की पुष्टि हुई। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।