पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में बरसों से फरार चल रहे सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Purnea East, Purnia | May 8, 2026
पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग मामले में वर्षों से फरार चल रहे सात अभियुक्त को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बीती रात गठित टीम अपर थानाध्यक्ष अनंत राम,पुअनि राम रतन कुमार, सअनि सरफराज आलम ने इनकी गिरफ्तारी की. वही गिरफ्तार सभी आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया