कैराना: कैराना में यमुना नदी में डूबे हरियाणा निवासी छात्र का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | Jun 16, 2026 हरियाणा के जनपद जींद के गांव खेड़ा खेमावती निवासी 16 वर्षीय शुभम अपने परिवार के साथ एक दिन पूर्व सोमवती अमावस्या के अवसर पर कैराना स्थित यमुना नदी में स्नान करने के लिए आया था। स्नान करने के दौरान यमुना के नए ब्रिज के पास वह गहरे कुंड में डूब गया था। प्रशासन की ओर से यमुना नदी में गोताखोरों को लगाकर सर्च अभियान शुरू कराया गया था।