कर्वी: चित्रकूट के शंकर बाजार में बनेगा फुट ब्रिज, पैदल राहगीरों को मिलेगी राहत: DM ने दी जानकारी
आज सोमवार दोपहर 12:30 बजे डीएम चित्रकूट पुलकित गर्ग ने बताया कि शंकर बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर पैदल यात्रियों की समस्या को देखते हुए फुट ब्रिज को मंजूरी मिल गई है। रेलवे से पत्राचार के बाद निरीक्षण कर स्वीकृति दी गई। फुट ब्रिज बनने से छात्रों, मरीजों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।