मानिकपुर: चित्रकूट में आकाशीय बिजली का कहर: पेड़ के नीचे खड़े किसान की मौत, पत्नी गंभीर, भैंस मरी, दो महिलाएं भी झुलसी
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में शुक्रवार शाम 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से हनुवा के होरीलाल की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी चुन्नबिट्टी गंभीर रूप से झुलसकर प्रयागराज रेफर की गईं। पथरहाई पुरवा में एक भैंस की मौत हो गई तथा दो महिलाएं घायल हुईं। घटना से गांव में दहशत फैल गई।