खुसरूपुर: कटौना गांव के पास मकई के खेत से खुसरूपुर पुलिस ने 1050 लीटर विदेशी शराब बरामद की
खुसरूपुर थाना में पदस्थापित एसआई अशोक कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कटौना गांव के पास मकई के खेत से 1050 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। सभी शराब रॉयल स्टेज कंपनी की है। शराब की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। मौके से सभी शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शराब धंधेबाज के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।