छतरपुर नगर: आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग, आदिवासी शिव सेना संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर में आदिवासी शिव सेना समिति समूह ने आज 22 मई दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर नाबालिग आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में बताया गया कि 15 मई 2026 की रात युवती किसी काम से बस स्टैंड पर रुकी हुई थी, तभी तीन आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।