हाथरस: आगरा रोड पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास अवैध मिट्टी खनन के डंफर ने युवक को कुचलने का प्रयास किया, दी गोली मारने की धमकी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक युवक को अवैध मिट्टी खनन के डंपर के चालक ने कुचलने का प्रयास किया। इसी दौरान हंगामा हुआ जिसे देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित द्वारा इस संबंध में इलाका पुलिस शिकायत की गई। शिकायत के बाद दबंगों द्वारा युवक को तमंचा से गोली मारने की धमकी देते हुए डराया धमकाया गया।