बरियारपुर: आंगनवाड़ी सेविकाओं को महिला पर्यवेक्षिका ने लू से बचाव की जानकारी दी
शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत टीका रामपुर पंचायत पहुंच कर आंगनबाड़ी केंद्रो का निरीक्षण किया। तथा सभी सेविकाओं को एक जगह उपस्थित कर लु से बचाव की विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। भीषण गर्मी के कारण किस प्रकार से लोग ल से बचेंगे इस पर एलएस ने उपस्थित सेविका को जानकारियां दी। और अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को सेविकाओं को लू से बचाव हेतु जागरूक करने की बात कही।