मैहर: केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किए मां शारदा देवी के दर्शन
महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शनिवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा देश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व महापौर ममाता पांडेय के साथ अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।