पुन्हाना: पुन्हाना के गांवों में मनरेगा में मची लूट,कार्यस्थल पर बिना सूचना बोर्ड व मजदूरों से हो रहा कार्य
Punahana, Nuh | Mar 30, 2024 पुन्हाना के पंचायत अधिकारियों व कर्मचारियों को न तो प्रशासन का कोई भय है और न ही सरकार की नजर यहां तक पहुंच रही है। इतना ही नहीं डीसी के सख्त आदेश है कि मनरेगा योजना के कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड जरूर लगाएं,लेकिन वह बोर्ड भी कहीं नजर नहीं आ रहे है।