धनौरा: गजरौला क्षेत्र के गांव यगबगड़ी में ट्रैक्टर के नीचे आया किसान, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव यगबगड़ी निवासी किसान देवी शरण अपने खेत में शनिवार शाम 2:50 पर काम कर रहे थे, तभी अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास में मौजूद परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें गजरौला समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने देवी शरण को अमरोहा के लिए रेफर कर दिया।