जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट दिनेश कुमार की अदालत ने मंगलवार को रंका थाना क्षेत्र के दौनादाग निवासी इरशाद अंसारी को नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में आजीवन सश्रम कारावास और एक लाख रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक उमेश दीक्षित और बचाव पक्ष से अधिवक्ता अभय कुमार चौबे ने पैरवी की।