चूरू: नगर परिषद ने मुख्य बाजार से 5 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथीन की जब्त, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत की कार्रवाई
Churu, Churu | May 18, 2026 चूरू शहर को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को नगर परिषद टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार स्थित एक गोदाम से करीब 500 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन थैलियां जब्त की है। कार्रवाई के बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।