आबापुरा: बांसवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाड़ला चौकी पर ए-श्रेणी नाकाबंदी, हथियारबंद पुलिस ने खंगाले सैकड़ों वाहन
रतलाम रोड स्थित पाड़लाचौकी पर विशेष ‘ए-श्रेणी’ की नाकाबंदी की। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार हुई इस कार्रवाई की कमान आंबापुरा थाना अधिकारी निर्भय सिंह राणावत ने संभाली,जबकि इसकी निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी गोपीचंद मीणा ने की। सोमवार दोपहर3से शाम7बजे तक चली इस सघन चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक हथियारबंद पुलिसकर्मियों ने मौजूद रहे।