रीठी: रीठी में थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा भावभीनी विदाई के साथ हुए सेवानिवृत्त, मां की सीख को जीवनभर निभाया
Rithi, Katni | Jun 2, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना में अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा के सेवा निवृत्त होने पर रीठी में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने उनका सम्मान करते हुए उनके योगदान को याद किया।