मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू की बेटी की गढ़वा में हत्या, शराब पर कम खर्चा करने की बात कहने पर पति ने कुदाल से काटा
पलामू चैनपुर करसो की बेटी की गढ़वा जिले में हत्या कर दी गई। हत्या उसके पति ने कुदाल से वार करके की। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। घटना मामूली विवाद के कारण हुई। दरअसल मृतका का पति मजदूरी से जुटाए गए रुपए निकाल कर शराब पी रहा था। पत्नी ने जब खर्च कम करने की सलाह दी तो युवक भड़क गया और सोए अवस्था में हत्या कर दी।