वाड्रफनगर: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
वाड्रफनगर शुक्रवार थाना रघुनाथनगर पुलिस ने हत्या के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 मई को जनकपुर साप्ताहिक बाजार से लौट रहे बगईनार निवासी राम प्रसाद सिंह पर आरोपी बंधू सिंह आयाम ने पीछे से कुल्हाड़ी (टांगी) से गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।