चकिया: शहाबगंज व इलियाँ थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन
चकिया में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इलिया और शहाबगंज क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर गुरुवार दोपहर 01 बजे को चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 14 दिनों में 16 भैंसें चोरी हुईं, लेकिन कई मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। AAP ने जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।