शामली: झिंझाना पुलिस ने ऊन बाईपास पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 4, 2026 एक जून को झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन बाईपास पर अजय अपने साथी उज्जवल व शुभम के साथ जा रहा था। तभी स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने जान से मारने की नियत से अवैध हथियार से फायरिंग की थी। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज क लिया था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।