बांसवाड़ा: वृद्ध हत्याकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, एमजी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया
निचला घंटाला गांव में वृद्ध हत्याकांड में मामले में सुखलाल पुत्र केरेंग चरपोटा निवासी निचला घंटाला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी कार्रवाई करते हुए सेवालाल, नारायण,राजू ,केशु और थावरचंद को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।इसके बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर न्यायालय में पेश किया।